Transfer List of Collectors Soon : कलेक्टरों के तबादले इसी सप्ताह संभव, चुनाव की घोषणा मार्च में!

मैदानी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना भी जल्द की जाएगी!

784

Transfer List of Collectors Soon : कलेक्टरों के तबादले इसी सप्ताह संभव, चुनाव की घोषणा मार्च में!

 

Bhopal : कलेक्टरों के तबादले इसी सप्ताह होने संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की सूची भी तैयार हो गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा की चर्चा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से लेकर मैदानी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना जल्द की जाएगी।

लोकसभा चुनाव की फ़रवरी के अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। इससे पहले सरकार को ऐसे अधिकारियों के तबादले 31 जनवरी के पहले करने हैं, जिन्हें एक स्थान पर पदस्थ रहते हुए 30 जून 2024 की स्थिति में तीन साल पूरे हो चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों से जिलों में ऐसे अधिकारियों की जानकारी लिस्ट मंगाई है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही फील्ड में पदस्थ अफसरों को बदला जाएगा।

बताया जा रहा कि कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव की चर्चा भी हुई है। मंत्रालय में कुछ अवर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया और बाकी के कामकाज में भी जल्द बदलाव किया जाएगा। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें एक ही विभाग में लंबा समय हो गया है या फिर वे कई विभागों का दायित्व देख रहे हैं।

इसके अलावा मनीष रस्तोगी, मनीष सिंह, नीरज वशिष्ठ सहित उन अधिकारियों को भी नई जगह पदस्थ किया जाएगा, जिन्हें अभी कोई दायित्व नहीं दिया गया है। इसी तरह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षकों की भी नई पदस्थापना होगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव पर भी प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की पदस्थापना कर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की और से चुनाव आयोग को 31 जनवरी तक प्रतिवेदन भेजा जाएगा।