WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Tried to Snatch Son : पति ने महिला डॉक्टर से 3 माह का बेटा छीनने की कोशिश की, मामला दर्ज!

शादी के बाद से ही विवाद चल रहा, जबलपुर और भोपाल के बाद इंदौर में भी विवाद हुआ!

535

Tried to Snatch Son : पति ने महिला डॉक्टर से 3 माह का बेटा छीनने की कोशिश की, मामला दर्ज!

Indore : महिला डॉक्टर के बेटे को भोपाल से आया पति छीनने की कोशिश की। जब महिला ने अपने बेटे को वापस लेना चाहा, तो उसके साथ मारपीट की गई। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित अभिनंदन नगर का है। मामले में महिला ने पति डॉ रवि समन निवासी भोपाल के खिलाफ धारा 85, 115 (2), 296, 351 के तहत केस दर्ज कराया है। रवि के दोस्त सौरभ को भी पुलिस ने सहआरोपी बनाया है। सौरभ ही पति को अपनी कार (एमपी-09-डीटी-9202) से लेकर महिला डॉक्टर के घर पहुंचा था। पीड़ित महिला डॉक्टर सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं। जबकि, आरोपी पति भोपाल में सोनोग्राफी सेंटर चलाता है।

पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2023 को डॉक्टर हुई थी। शादी के बाद वह ढाई महीने जबलपुर स्थित ससुराल में रही। फिर पति के साथ भोपाल आ गई। जनवरी 2024 में दहेज की मांग को लेकर पति ने मारपीट करते कहा कि अगर कहीं और शादी की होती तो दहेज में 3 करोड़ रुपए मिलते। मार्च में दोनों जबलपुर लौटे। इस दौरान वह सात महीने की गर्भवती थी।

पहले भी जबलपुर और इंदौर में की थी शिकायत

पीड़िता ने जबलपुर के संजीवनी नगर थाने में 4 नवंबर 2024 को शिकायत की गई थी। इस पर समझौता कराकर पति के साथ महिला डॉक्टर को वापस भेजा गया। फिर मारपीट हुई, तो वह 5 नवंबर को इंदौर लौट आई। यहां से 10 दिन बाद महिला थाने में शिकायत की, जहां मार्च 2025 में समझौते के बाद रवि उसे भोपाल ले गया।

बेटे को गोद में लेकर आत्महत्या की धमकी

11 अप्रैल को भोपाल स्थित अलार्क रेसिडेंसी में पति ने खुद के कपड़े फाड़े और तीन महीने के बेटे को गोद में लेकर आत्महत्या की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने गांधीनगर थाने में शिकायत कराई। 15 अप्रैल को रवि दोस्त सौरभ के साथ इंदौर आया और पत्नी के घर पहुंचा। यहां उसने बाहर से ही माता-पिता को अपशब्द कहे।

बातचीत का बहाना कर अंदर आया और तीन महीने के बेटे को जबरन गोद से छीनने की कोशिश की। पीड़िता की मां ने जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की। दोस्त ने रवि को रोका और कार में बैठाकर ले गया। पीड़ित महिला डॉक्टर ने इस पूरे मामले की शिकायत हीरानगर थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।