WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Triple World Record : तीन योगासनों के ‘अक्षर योग’ का ट्रिपल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड!

एक साथ तीन योगासन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा समूह!

WhatsApp Image 2023 02 14 At 9.26.01 PM 696x454

Triple World Record : तीन योगासनों के ‘अक्षर योग’ का
ट्रिपल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड!

चंडीगढ़ से कर्मयोगी की रिपोर्ट

Chandigarh : योग के लिए भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल ‘अक्षर योग रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर’ ने तीन आसनों का सामूहिक प्रदर्शन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम कराया। ‘मंडला योग महोत्सव’ बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आध्यात्मिक गुरु हिमालय सिद्ध अक्षर जी के मार्गदर्शन में वशिष्ठासन, उष्ट्रासन और हलासन का प्रदर्शन किया। यह 3 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक साथ 3 योगासन करने वाला अब तक का सबसे बड़ा समूह था।

इस उपलब्धि का जिक्र करते हुए हिमालयन सिद्धा अक्षर ने कहा कि अक्षर योग रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और जीवन के सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों के लिए बेहद गर्व की बात है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में प्रतिभागियों ने गहन प्रशिक्षण लिया है। पुलिस कर्मियों व नर्सिंग होम स्टाफ से लेकर छात्रों तथा कामकाजी पेशेवरों आदि प्रतिभागियों ने वशिष्ठासन, उष्ट्रासन और हलासन तक योग के सार को समझा।

WhatsApp Image 2023 02 14 at 9.25.48 PM

मंडला योग महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक 250 पुलिस कर्मियों, 100 से अधिक वंचित बच्चों और अलग-अलग दिव्यांग बच्चों ने भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिभागियों ने विविधता का भी प्रतिनिधित्व किया क्योंकि वे दुनियाभर के 20 विभिन्न देशों से आए थे। जबकि, भारत के 28 राज्यों का प्रतिनिधित्व था।
कुल 100 अधिकारियों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक टीम इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा थी।

अधिकारियों ने प्रतिभागियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए सभी तीन प्रयासों की जांच की और सफल समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम को मनाली हिमाचल स्थित हिमालय योग आश्रम, विश्व योग संगठन, अंतर्राष्ट्रीय सिद्ध फाउंडेशन और महाप्रभु जगन्नाथ संघ का भी समर्थन प्राप्त था।