WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Truth in Vikas Yatra : विकास यात्रा में एक व्यक्ति ने नेताओं को खरी खोटी सुनाई!

जब चुप नहीं हुआ तो उसे पुलिस के हवाले किया गया!

WhatsApp Image 2023 02 14 At 7.27.40 PM 696x453

Truth in Vikas Yatra : विकास यात्रा में एक व्यक्ति ने नेताओं को खरी खोटी सुनाई!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : भाजपा की विकास यात्रा गांव-गांव निकल रही है। लेकिन, इन विकास यात्राओं में जनता के काम नहीं होने पर लोग भाजपा नेताओं को यात्रा में ही खरी-खोटी सुनाने से नहीं हिचक रहे। ऐसी ही एक घटना धार जिले के सुल्तानपुर में घटी। जब विकास यात्रा यहां पहुंची और पूर्व विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता यात्रा का बखान कर रहे थे, तभी समस्याओं से जूझ रहा एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उन्हें खरी खोटी सुना दी। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहा कि हम आपकी समस्याओं के लिए ही विकास यात्रा निकाल रहे हैं। आप बैठकर अपनी बात बताइए! पर, जब वह व्यक्ति नहीं माना तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया!

उस व्यक्ति ने कहा कि पाइप लाइन फट गई। कोई काम नहीं हुआ। पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। यह किसानों को बेवकूफ बनाने वाली सरकार है। गांव के मंदिर से मूर्ति के मुकुट चोरी हो गए, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां का थाना भी बिका हुआ है, प्रशासन बिका हुआ है। ऐसा थोड़ी होता है, क्या ये सही बात है बताओ!