WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BBC IT Survey : दफ्तरों पर IT सर्वे के बाद BBC ने कहा कि हम सहयोग कर रहे!

कर्मचारियों के फोन सीज किए, वित्त विभाग के कम्प्यूटर स्कैन किए!

WhatsApp Image 2023 02 14 At 7.27.17 PM 696x459

BBC IT Survey : दफ्तरों पर IT सर्वे के बाद BBC ने कहा कि हम सहयोग कर रहे!

New Delhi : दिल्ली और मुंबई के BBC ऑफिस में आयकर विभाग के सर्वे के बाद कंपनी ने पहली प्रतिक्रिया दी। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में मंगलवार को सर्वे किया। BBC ने आयकर सर्वेक्षणों के बीच ट्वीट किया कि हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द हल हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, बीबीसी के वित्त विभाग में अकाउंट के कुछ दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है। BBC दिल्ली कार्यालय राष्ट्रीय राजधानी के केजी मार्ग पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन सीज कर लिए गए थे। वित्त विभाग में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया।

WhatsApp Image 2023 02 14 at 7.27.17 PM 1

कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा
कार्रवाई के बाद BBC ने दोपहर की शिफ्ट वाले अपने कर्मचारियों को दफ्तर आने से मना किया और वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा है। BBC की तरफ से गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ रिलीज करने के कुछ हफ्ते बाद यह IT सर्वेक्षण किया गया।

कांग्रेस ने कहा ‘अघोषित आपातकाल’
केंद्र ने 21 जनवरी को इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक शेयर करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए निर्देश जारी किए थे। BBC डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है, उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस सहित कई दलों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए केंद्र पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल कहा है।