Twisha Sharma Death Case: आरोपी पति पर पुलिस ने किया 30 हजार का इनामी ऐलान

61

Twisha Sharma Death Case: आरोपी पति पर पुलिस ने किया 30 हजार का इनामी ऐलान

भोपाल: ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मीडिया से अपील की कि पीड़िता की छवि खराब करने वाले सवालों से बचा जाए और मामले की संवेदनशीलता को समझा जाए. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और जांच प्रक्रिया में हुई देरी ने परिवार का दर्द और बढ़ाया है. परिवार ने यह भी कहा कि वे कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.

आरोपी पति पर 30 हजार का इनाम घोषित
भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है. पति पर ट्विशा की मौत के लिए परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है और लगातार तलाश जारी है.

आत्महत्या या ह्त्या ?

6 टीमें, लगातार दबिश और 10000 का इनाम... ट्विशा शर्मा केस में फरार पति  समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज | Bhopal twisha sharma death case samarth  singh reward announced bhopal police

पुलिस ने ट्विशा शर्मा मामले में कहा है कि अब तक की जांच में यह आत्महत्या का मामला सामने आया है और हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं. 304(B) के तहत दर्ज केस में मुख्य आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं, जबकि उसकी मां के खिलाफ जांच जारी है. फांसी में इस्तेमाल बेल्ट और गले के निशानों का मिलान किया गया है, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे एंटी मॉर्टम हैंगिंग बताया है. शरीर पर मिले अन्य चोट के निशान सामान्य बताए गए हैं. ट्विशा का शव पिछले सात दिनों से एम्स में रखा है और दोबारा पोस्टमार्टम का फैसला कोर्ट के आदेश पर ही होगा. वहीं, सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को पुलिस ने कोर्ट का विशेषाधिकार बताया है.