देखिये आस्था का सैलाब : चंद्रयान 3 के लिए ,उज्जैन महाकाल दरबार में हुई विशेष प्रार्थना

1491

    देखिये आस्था का सैलाब: चंद्रयान 3 के लिए ,उज्जैन महाकाल दरबार में हुई विशेष प्रार्थना

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

आज चंद्रयान 3 का लॉन्चिंग दिन है 6:00 बजे से इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी इसी परिपेक्ष में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा व प्रार्थना की गई।
भारत का चंद्रयान 3 इतिहास रचने को तैयार है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। 140 करोड़ भारतीय समेत पूरी दुनिया की निगाह चंद्रयान3 पर टिकी है जो इतिहास रचने जा रहा है।इसरो का मिशन चंद्रयान 3 कुछ ही घण्टों में इतिहास रचने जा रहा है।कालों के काल Baba Mahakal के दरबार में आज पुजारी-पुरोहित तथा भक्तों ने मिलकर ब्रह्म मुहूर्त में Mahakal की Bhasm Aarti की और आज Moon पर Landing करने जा रहे Chandrayaan-3 की सफलता की कामना की. Baba Mahakal की Bhasm Aarti होने से पहले पंचामृत पूजन, महाअभिषेक किया गया Chandrayaan-3 की सफलता के लिए विशेष मंत्रों का उच्चारण किया गया.

चंद्रयान 3 मिशन अपने अंतिम पड़ाव में विक्रम लैंडर चांद के साउथ पोल पर शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। इसरो के इस मिशन की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में लोग पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी मिशन की सफलता के लिए विशेष पूजा और भस्म आरती की गई है।भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दूध, दही, जल, शहद, फलों के रस से अभिषेक कर भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

महाकाल से इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए भी प्रार्थना की गई है। यश गुरु ने बताया कि महाकाल के दरबार में की गई प्रार्थना कभी असफल नहीं होती है। आज दिन भर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा।

 

लाइव देखने के लिए लिंक👇🏻
https://www.isro.gov.in/Chandrayaan3SoftLandingMessage.html

Chandrayaan-3: चांद के बारे में दस ख़ास बातें जो अधिकांश लोग शायद नहीं जानते …