WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News :पंचायत सचिव 6हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

1105
WhatsApp Image 2022 12 28 At 12.37.06 PM 696x928

Ujjain News : पंचायत सचिव 6हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

(उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट)

उज्जैन । नरवर में सचिव ग्राम पंचायत राकेश सोनगरा ₹6000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आवेदक विजय पिता अमर सिंह जाट निवासी ग्राम चैनपुर हंस खेड़ी पोस्ट नौगांवा जिला उज्जैन ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की कि “मेरे द्वारा मेरे खेत की मिट्टी फोरलेन बनाने वाली कंपनी को उठाने और खेत समतल करने हेतु देने का अनुबंध किया गया है.इसके लिए शासकीय अनुमति की आवश्यकता होने से सचिव ग्राम कड़छा राकेश सोनगरा से एनओसी के लिए संपर्क किया तो उनके द्वारा एनओसी पर हस्ताक्षर करने के एवज में ₹6000 रिश्वत की मांग की गई । इस शिकायत को लोकायुक्त उज्जैन टीम द्वारा सत्यापित कराया गया जो सही पाई गई । उसके उपरांत आज आवेदक विजय जाट द्वारा ग्राम सचिव राकेश सोनगरा को ₹6000 रिश्वत देते समय लोकायुक्त टीम द्वारा सचिव राकेश सोनगरा को रंगे हाथ पकड़ा गया । भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है ।