WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2023 07 05 At 3.52.07 PM 696x464

Ujjain News: वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का किया निरीक्षण

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: इस वर्ष श्रावण मास कल मंगलवार 4 जुलाई से प्रारम्भ हो गया हैं। जिसमें श्रावण मास की प्रथम सवारी 10 जुलाई तथा 11 सितम्बर 2023 को प्रमुख सवारी (शाही सवारी) निकाली जावेगी। श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली सवारियों की व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर से 10 जुलाई को निकलने वाली प्रथम सवारी को लेकर सवारी मार्ग का दौरा किया तथा विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किये। साथ ही रामघाट पर जहॉ पालकी का पूजन होता है, उस क्षेत्र का भी निरीक्षण किया |
इस दौरान उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल सवारी मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान सभी ने महाकाल मंदिर परिसर ,महाकाल लोक एवं रामघाट तक जाकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। दौरे में डीआईजी अनिल कुशवाह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, उज्जैन नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर व श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक और एडीएम श्री अनुकूल जैन भी उपस्थित थे। मंदिर में दर्शन संबंधी अन्य जानकारी व शिकायत के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shri mahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोलफ्री नम्बर 18002331008 से संपर्क कर सकते है।