WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ujjain Poll Results: 5 पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत की हासिल, मंत्री डॉ यादव तीसरी बार बने विधायक

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

886
National Education Policy

Ujjain Poll Results: 5 पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत की हासिल, मंत्री डॉ यादव तीसरी बार बने विधायक

उज्जैन: उज्जैन में विधानसभा चुनाव के लिए सभी सात विधानसभा सीट के परिणाम में पाँच सीट पर भाजपा और दो सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने बड़नगर, घटि्टया, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण और नागदा में कब्जा जमाया है। वहीं, महिदपुर और तराना कांग्रेस के खाते में गई हैं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने 12,941 मतों से जीत हासिल की हैं। रविवार को उज्जैन दक्षिण सीट की मतगणना शुरू हुई तो शुरू के चरणों में डॉ मोहन यादव, चेतन यादव से पीछे रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त लेना शुरू की तो आखिर तक बढ़त बनाए रखी। भाजपा प्रत्याशी डॉ.मोहन यादव 2013 में लगभग वोट 9652 वोट से चुनाव जीते थे। 2018 में यादव 18632 वोट से जीते। इस बार डॉ यादव को 95699 वोट मिले। वे कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 12941 वोट से जीते।

उज्जैन दक्षिण सीट से भाजपा के प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर दक्षिण सीट के पहले ऐसे विधायक बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।महिदपुर सीट से कांग्रेस के दिनेश जैन ने भाजपा के बहादुर सिंह चौहान को 290 मतों के मामूली अंतर से हराया। इसी दौरान महिदपुर विधानसभा सीट में पुनर्गणना की मांग को लेकर विवाद हो गया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन ने भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान के आवेदन को फाड़ने की कोशिश भी की।

तराना में कांग्रेस के महेश परमार ने भाजपा के ताराचंद गोयल को करीब 1950 मतों से हराया है। वही बड़नगर से भाजपा के जितेंद्र पंड्या ने कांग्रेस के मुरली मोरवाल को 36680 मतों से हराया। घटि्टया सीट पर भाजपा के सतीश मालवीय जीते हैं उन्होंने कांग्रेस के रामलाल मालवीय को 17680 मतों से हराया।

उज्जैन उत्तर से भाजपा के अनिल जैन 27 हजार 480 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस की माया त्रिवेदी को हराया है।नागदा से भाजपा के डॉ तेजबहादुर चौहान ने दिलीप गुर्जर को करीब 15250 मतों से शिकस्त दी।