केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परिवारवाद की बात करते हुए कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधा

उज्जैन संभाग की 29 सीटों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली

395

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने परिवारवाद की बात करते हुए कांग्रेस और राहुल पर निशाना साधा

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार का रंग अब धीरे धीरे चढ़ने लगा है।देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार शाम को उज्जैन के शहीद पार्क में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा शासन में हुए विकास की बात करते हुए प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में सड़कों की दुर्दशा के बारे में बताया।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मप्र को बंटाढार और बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। 2002 में कांग्रेस सरकार में मप्र का बजट 23 हजार करोड़ था। अब यह बढ़कर 3 लाख 15 हजार करोड़ हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए से बढ़कर एक लाख 40 हजार हो गई। सड़कें 60 हजार किमी से बढ़कर 5 लाख 60 हजार किमी हो गई हैं। भाजपा सरकार ने 18 साल में प्रदेश के कोने-कोने में विकास किया है।उन्होंने कहा कि पहले मप्र में 64 लाख पर्यटक आते थे, लेकिन अब 9 करोड़ पर्यटक आते हैं। शाह ने कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन के 10 और मोदी के 9 साल की तुलना कर लें। सामने आ जाएगा कि किसने प्रदेश का ज्यादा विकास किया। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी ने भारत के अर्थतंत्र को 11 नंबर से 5वें नंबर पर लाया है। अगले 5 साल में भारत का अर्थतंत्र तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

WhatsApp Image 2023 10 30 at 6.36.15 AM

भाजपा की सरकार ने महाकाल लोक बनाया। मोदी जी के शासन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। भारत चंद्रमा पर भी पहुंचा।9 साल में मोदी जी ने देश में परिवर्तन किया है।

परिवारवाद की बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन आल्या, माल्या और जमाल्या आ जाते थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सीधा किया है।

सभा के बाद शाह भगवान महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के लिए गये।उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। उन्होंने ई-कार्ट से महाकाल लोक देखा।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद शाह ने उज्जैन संभाग की 29 सीटों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बागी प्रत्याशियों की जानकारी ली रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की चर्चा की। एवं प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए विजय मंत्र भी दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे यहां अलग-अलग संभागीय कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।सोमवार को शाह इंदौर और ग्वालियर संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।