Unique Wedding : मूक-बधिर दुल्हन और स्वस्थ दूल्हे की शादी में पुलिस क्यों मौजूद! 

ऐसा क्या था जो पुलिस को शादी पड़ा!

323

Unique Wedding : मूक-बधिर दुल्हन और स्वस्थ दूल्हे की शादी में पुलिस क्यों मौजूद! 

Damoh : ये शादी कुछ अनोखी थी। इसलिए कि ये सामान्य शादी नहीं थी। मूक-बधिर दुल्हन और स्वस्थ दूल्हा। दोनों ने पुलिस की मौजूदगी और जेल के मंदिर में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए बंधन में बंध गए। यह हुआ दमोह के रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में। गांव की रहने वाली एक मूक बधिर युवती की गांव के ही 30 वर्षीय युवक से पूरी रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ। दोनों शादी के बंधन में बंधे। इस शादी के पीछे भी एक कहानी है।

IMG 20240509 WA0039

फोटो में जेल प्रांगण स्थित मंदिर में जो युवती दुल्हन का जोड़ा पहने खड़ी दिखाई दे रही है, वह न तो बोल पाती है और न सुन पाती है। दूल्हे की पोशाक में नजर आ रहा युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके अलावा, पुलिस की मौजूदगी में यह शादी हुई। जाहिर है कि मूक-बधिर दुल्हन, हष्ट-पुष्ट दूल्हा और पुलिस की मौजूदगी में शादी का होना सामान्य नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, यह नवविवाहित जोड़ा रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला है। इनके बीच एक-दो साल का नहीं, बल्कि बचपन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के मूक बधिर होने के कारण लड़के पक्ष के लोग उसे अपनाने से इनकार कर रहे थे। जब मामला आपसी बातचीत से नहीं सुलझा तो मामला महिला पुलिस के पास पहुंचा। जहां महिला पुलिस ने बकायदा युवती के परिजनों से लेकर युवक के परिजनों को तलब किया।

इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से दोनों का विवाह जेल मंदिर में संपन्न कराया गया। जेल मन्दिर के पुजारी ने विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। खुशी के पलों के पीछे महिला पुलिस की अहम भूमिका रही। माता-पिता भी ने नव दंपति को सुखी जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद देते हुए लड़की को विदा किया।