WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

चलती ट्रेन में अंजान शख्स ने महिला से की बदसलूकी,विरोध करने पर फेंक दिया बाहर

गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: रेल में सफर कर रही एक महिला के साथ अज्ञात शख्स ने पहले बदसलूकी की और जब महिला ने उसका विरोध किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के बांदा की रहने वाली गीता अवस्थी सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम आई थी। यहां से जब वह ट्रेन पर सवार होकर वापिस जा रही थी तभी खजुराहो से राजनगर के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ बदसलूकी करना शुरु कर दिया। गीता ने जब उसका विरोध किया तो अज्ञात सख्स ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
गीता नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।
स्थानीय लोगों ने जब उसे घायल अवस्था में देखा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

महिला का कहना है जिस शख्स ने उसे बाहर फेका वह उसे जानती नहीं है और न ही उसका हुलिया उसे याद है जिस कारण से फिलहाल कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हो सकी है। मौत के बीच झूल रही है।