WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Unseasonal Rain : इंदौर में लगातार तीसरे दिन गरज, चमक के साथ बारिश!

खजूर के पेड़ पर बिजली गिरी, कई इलाकों की बिजली गुल!

1168
WhatsApp Image 2023 05 22 At 7.53.29 AM 696x473

Unseasonal Rain : इंदौर में लगातार तीसरे दिन गरज, चमक के साथ बारिश!

Indore : मई के महीने में सामान्यतः बारिश की उम्मीद नहीं की जाती। लेकिन, इंदौर और आसपास का मौसम लगातार बिगड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को भी शहर में जमकर पानी बरसा। रविवार सुबह से तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिंन, शाम 5 बजे से मौसम बदलने लगा और आधे घंटे में अलग-अलग इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक तो हुई, पर उमस बढ़ गई। शुक्रवार व शनिवार को डेढ़ इंच बारिश हुई। जबकि, रविवार को करीब आधा इंच पानी गिरा।

इसी के साथ कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई जिससे लोग कूलर और पंखों से मिलने वाली राहत से भी महरूम हो गए। इस दौरान जमकर बिजली कड़कती रही और बादल भी गरजे। कई जगह पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली। धराशायी हो गए। शहर के कई इलाके में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने रविवार शाम से मौसम बदलने की संभावना बताई थी।

WhatsApp Image 2023 05 22 at 7.53.43 AM

शहर में कई जगह जल जमाव की भी स्थिति बन गई। ट्राफिक भी जाम हो गया। बारिश पूर्वी क्षेत्र से शुरू हुई, उसके बाद पुरे शहर को बारिश ने तरबतर कर दिया। पश्चिम क्षेत्र के सुदामा नगर में कड़ाके के साथ बिजली एक खजूर के एक पेड़ पर गिरी। इससे पेड़ का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। उसमें आतिशबाजी की तरह आग के गोले गिरने लगे।
शनिवार शाम को भी इंदौर में जमकर बादल बरसे। बिजली कड़कती रही, कई जगह पेड़ धराशायी हो गए तो बिजली भी गुल हो गई।

सीहोर में ओले गिरे, कई जगह तेज गर्मी
इंदौर में आंधी और पानी के साथ सीहोर में भी ओले गिरे। उज्जैन, राजगढ़, छतरपुर, भोपाल, ग्वालियर जिले में हल्की बारिश हुई। इससे पहले प्रदेशभर में गर्मी का तेज असर देखा गया। खजुराहो और नौगांव में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में तापमान 44.4 डिग्री, भोपाल में 42.6, इंदौर में 40.2 और जबलपुर में तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार बैतूल में 41.4, धार में 42.8, गुना में 43.6, खंडवा में 43.1, मंडला में 42.6, रीवा में 42.6, सागर में 43.3, सतना में 43.6, सिवनी में 40.2, उमरिया में तापमान 43.4 डिग्री रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 36.4 और उज्जैन में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।