UP BJP : योगी कैबिनेट के एक और मंत्री ने इस्तीफा दिया, SP में शामिल होंगे

अब तक भाजपा के 9 MLA ने पार्टी छोड़ी, एक मंत्री अभी भी लाइन में 

588
Katni Mayor

Lucknow : योगी मंत्रिमंडल के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद अब एक और भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल को लिखे इस्तीफे में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने योगी सरकार पर कई आरोप भी लगाए। अब तक भाजपा के 9 MLA पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, बृजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य, राकेश वर्मा, माधुरी वर्मा, जय चौबे और आरके शर्मा शामिल हैं। जल्द ही कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है।

मंगलवार को राज्य सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद कई विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। दारा सिंह चौहान योगी सरकार में पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थीं, कि दारा सिंह चौहान भी इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। दारा सिंह 2017 में बसपा छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा ज्वाइन की थी।

अखिलेश की पार्टी में सेंधमारी

बुधवार को भाजपा ने भी अखिलेश कैंप में सेंधमारी की। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हरिओम यादव और बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में यादव और सैनी के अलावा एत्मादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह को पार्टी में शामिल कराया।   फिरोजाबाद के कद्दावर SP नेता हरिओम यादव तीन बार से विधायक हैं। यादव ने सपा नेता रामगोपाल यादव से मतभेदों के चलते पार्टी छोडऩे का फैसला किया। सहारनपुर के दो कांग्रेस विधायकों इमरान मसूद और मसूद अख्तर ने सपा ज्वाइन कर ली है।