WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

UPDATE NEWS: रतलाम प्रेस क्लब के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए दावेदारी हेतु आखिरी तारीख बढ़ी!

WhatsApp Image 2025 02 06 At 14.46.24

रतलाम प्रेस क्लब के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए दावेदारी हेतु आखिरी तारीख बढ़ी!

अब 10 फरवरी 2025 तक ली जाएंगी प्रविष्टियां!

Ratlam : रतलाम प्रेस क्लब द्वारा स्थापित उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए सदस्य पत्रकारों द्वारा प्रविष्टियां डालने की अवधि में तीन दिन का इजाफा किया गया है। अब प्रविष्टियां 10 फरवरी (सोमवार), 2025 तक स्वीकार की जाएंगी। पूर्व निर्धारित 10 एवं इस वर्ष से दिए जाने वाले दो नए पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां अलग-अलग फॉर्मेट में डालाना होंगी। इसके लिए दोनों फॉर्मेट जारी किए जा चुके हैं।

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा सदस्यों की उत्कृष्ट पत्रकारिता को पुरस्कृत करने के लिए प्रविष्टियां ली जा रही हैं। सदस्य उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2024 के लिए दिनांक 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की अपनी उत्कृष्ट खबरें प्रस्तावित कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में दो-दो खबरें प्रस्तावित की जा सकती हैं।

कुल 6 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाने हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, प्रेस फोटोग्राफी, खेल पत्रकारिता एवं कृषि पत्रकारिता शामिल हैं। इनमें से शुरू की चार श्रेणियों और बाद की दो श्रेणियों के लिए प्रविष्टि हेतु दो अलग-अलग फॉर्मेट जारी किए गए हैं। प्रविष्टियां 10 फरवरी 2025 की रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी साथी जल्द से जल्द पुरस्कार हेतु अपनी दावेदारी सुनिश्चित करें।

यहां दी गई लिंक से करें दावेदारी!

* पूर्व से स्थापित पुरस्कारों (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजिटल मीडिया व फोटोग्राफी) के लिए प्रविष्टि डालने हेतु https://forms.gle/BMShSMVoZV91sy5e7 पर क्लिक करें।
* खेल एवं कृषि के जुड़े पुरस्कारों के प्रविष्टि डालने हेतु https://forms.gle/xHAPnhap8PHjwrc7A पर क्लिक करें।

अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म से दावेदारी मान्य नहीं!

अध्यक्ष गोस्वामी के अनुसार कोई भी सदस्य सिर्फ उसी न्यूज प्लेटफॉर्म (अखबार, न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल आदि) से दावेदारी कर सकेगा जिसके माध्यम से रतलाम प्रेस क्लब में सदस्यता ली गई है। अन्य न्यूज प्लेटफॉर्म से की गई दावेदारी मान्य नहीं की जाएगी।

यह रखें सावधानी!

* प्रिंट मीडिया के साथी सिर्फ खबरों की पीडीएफ/जेपीजी अपलोड करें। उन्हें खबर की लिंक डालने की जरूरत नहीं है। यदि पीडीएफ / जेपीजी ठीक से दृश्य नहीं है तो लिंक भी डाल सकते हैं।

* इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी सीधे वीडियो अपलोड नहीं करते हुए, उसे अपने किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर वहां से लिंक जनरेट कर फॉर्मेट में डालें। प्रविष्टि सबमिट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि लिंक पर क्लिक करने पर खबर प्ले हो रही है या नहीं।

* डिजिटल मीडिया के साथ सिर्फ अपनी खबरों की लिंक ही सबमिट करें। फॉर्मेट सबमिट करने से पहले लिंक पर क्लिक कर पुष्टि कर लें कि खबर खुल पा रही है या नहीं।

* यदि किसी साथी ने पीडीएफ, फोटो, वीडियो आदि अपनी गूगल ड्राइव आईडी से शेयर की है तो उसे देखने का अधिकार देने वाला ऑप्शन भी ऑन करें। ऐसा नहीं करने पर जूरी सदस्यों को आपकी खबर दिखाई नहीं देगी और आप पुरस्कार पाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।

* प्रविष्टि दर्ज करने को लेकर तकनीकी या अन्य कोई भी जिज्ञासा होने पर अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी (9993444343) व नीरज कुमार शुक्ला! (9826809338) से संपर्क कर सकते हैं!