US Deportation Indians : अमेरिका से 205 अवैध अप्रवासियों को लेकर सैन्य विमान अमृतसर रवाना!

515

US Deportation Indians : अमेरिका से 205 अवैध अप्रवासियों को लेकर सैन्य विमान अमृतसर रवाना!

अमेरिका से 18,000 अवैध भारतीय अप्रवासियों की वापसी होगी!

Washington : अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू किया। इसी के तहत सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान 205 अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ, जो मंगलवार को अमृतसर पहुंचेगा। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद की गई। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह विमान 24 घंटे में भारत पहुंचेगा।

अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने अवैध अप्रवासियों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी। इस क्रम में भारतीय अवैध अप्रवासियों को भी निकाला जा रहा है। सोमवार को अमरीकी एयरफोर्स का सी-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत में अमृतसर के लिए उड़ान भर चुका है। इस एयरक्राफ्ट में 205 लोग हैं। इन सभी की पहचान कर ली गई। इस पूरी प्रकिया में भारत भी शामिल रहा। विमान को भारत पहुंचने में ल 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया।

WhatsApp Image 2025 02 04 at 17.34.58

ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (आईसीई) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय हैं। ट्रम्प के सत्ता संभालने के पहले 11 दिन में ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी हिरासत में लिए गए। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे मारे।

राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है। ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा की थी। इससे पहले भारत ने अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई और करीब 18,000 अवैध आप्रवासियों की वापसी की बात कही।ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ इस बड़े अभियान में अमेरिकी सेना से भी मदद मांगी। इसके लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं। सैन्य अड्डों का इस्तेमाल प्रवासियों को रखने के लिए भी किया जा रहा है। अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान का उपयोग किया जा रहा है. इसके तहत प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू, और होंडुरास जैसे देशों में निर्वासित किया गया है। भारत सबसे दूर स्थान है जहां निर्वासन फ्लाइट जाएगी।

मोदी से ट्रंप ने इस मुद्दे पर चर्चा की

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पिछले महीने फोन पर हुए बातचीत के दौरान अवैध आप्रवासन पर चर्चा की थी। ट्रंप ने बताया कि भारत अवैध आप्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही कदम उठाएगा। वॉइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर चर्चा हुई।