WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Uttam Swami : भोजशाला में वाग्देवी की मूर्ति स्थापित हो, PM से बात करूंगा!

उत्तम स्वामी ने कहा 'मुझे लगता है मां सरस्वती की मूर्ति आना चाहिए!'

Uttam Swami : भोजशाला में वाग्देवी की मूर्ति स्थापित हो, PM से बात करूंगा!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : प्रसिद्ध संत उत्तम स्वामी धार आए। यहां उन्होंने प्रसिद्ध भोजशाला पहुंचकर दीपक प्रज्वलित किया। बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि इस भोजशाला में मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित होना चाहिए, इस संबंध में स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात करूंगा। इस दौरान भोजशाला का उन्होंने अवलोकन भी किया।

IMG 20221227 WA0113

संत उत्तम स्वामी ने कहा कि यह हमारी भोजशाला निश्चित भोजशाला थी, बस कुछ समय परिस्थिति जिसको हम कहते विसूप्त अवस्था में है। लेकिन, हमारी थी, है और रहेगी। मुख्यमंत्री ने यदि कहा तो वे झूठ तो नहीं बोलेंगे। निश्चित रूप से उन्होंने बोला है तो अच्छा होगा। जरूरत पड़ेगी तो हम भी बात करेंगे।

मुझे लगता है मां सरस्वती की मूर्ति आना चाहिए। चाहे प्रधानमंत्री से बात करनी हो या मुख्यमंत्री से, मैं जरूर मीडिया के माध्यम से तो नहीं लेकिन फिर भी मैं स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों से बात करूंगा। वहीं राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पर कहा कि अच्छी बात है, राजनीति के अखाड़े है सब अपने अपने अखाड़े ताकत लगाना चाहिए। जिसको जैसी ताकत बनती है पहलवानी तो सबकी होना चाहिए!