Varun Gandhi : क्या वरुण गांधी TMC में जा रहे है?

पीलीभीत से सांसद, कई दिनों से पार्टी के खिलाफ मुखर

733
Varun Gandhi : क्या वरुण गांधी TMC में जा रहे है?

Kolkata : गाँधी परिवार से जुड़े पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) के ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने की संभावना है। ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली आ रही हैं, उसके बाद इस मामले को अंतिम रूप दिए जाने के आसार हैं। जनता दल-एस (JDS) से बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आए सांसद दानिश अली (Danish Ali) के भी TMC में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

लम्बे समय से वरुण गांधी BJP से खफा हैं और मौका मिलते ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। इस बार उन्हें और उनकी मां मेनका गांधी (Menka Gandhi) को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति (National Working Committee) में जगह नहीं मिली है। वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की खुलकर निंदा की थी। वे महात्मा गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे के खिलाफ भी मुखरता से बोले थे।

TMC के एक सीनियर लीडर के अनुसार, वे BJP छोड़ने का मूड बना रहे हैं। कांग्रेस में जाना उनके लिए संभव नहीं है, ऐसे में वे TMC से जुड़ने का विचार कर रहे हैं। TMC त्रिपुरा और गोआ के बाद तीन और राज्यों उत्तर प्रदेश, असम व मणिपुर में अपने संगठन के विस्तार की तैयारी कर रही है। इन राज्यों से TMC में शामिल हुए दूसरी पार्टी के नेताओं को राज्यसभा में भी भेजा जा सकता है।

गोआ के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो ने 29 सितंबर को कोलकाता आकर अपने समर्थक नेताओं के साथ TMC का दामन थामा था। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 25 अक्टूबर को दिग्गज कांग्रेस नेता स्व कमलापति त्रिपाठी के पौत्र राजेश पति त्रिपाठी और उनके बेटे ललितेशपति त्रिपाठी TMC में शामिल हुए। फिल्म अभिनेत्री नफीसा अली, टेनिस स्टार लिएंडर पेस ममता बैनर्जी के गोआ दौरे के दौरान TMC में शामिल हुए थे।

लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने एक Video Tweet किया था। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग की थी। किसानों के पक्ष में स्व अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण का Video Twitt करके वरुण गांधी ने लिखा ‘बड़े दिलवाले नेता थे अटलजी।’ उन्होंने किसान आंदोलन का भी जिक्र किया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हाल ही में बाहर किए गए वरुण गांधी किसान आंदोलन को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं।