VD Sharma : पंजाब के मुख्यमंत्री देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा

इस देश का सबसे बड़ा जयचंद दिग्विजय सिंह, जो आतंकवादियों के साथ खड़े

847

Dhar : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अमरिंदर सिंह जी ने कहा था कि सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। जबकि, मैं कहता हूँ कि पंजाब के मुख्यमंत्री भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। दिग्विजय सिंह तो दिनभर आतंकवादियों के साथ खड़े रहते हैं। उनके परिवार के बारे में मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

 

मैंने तो कहा कि इस देश का सबसे बड़ा जयचंद तो दिग्विजय सिंह है। दिग्विजय सिंह इस बात का जवाब दें। आप तो 10 साल मुख्यमंत्री रहे, आपको शर्म नहीं आनी चाहिए इस तरह की बातों पर आप कमेंट करते हैं और मजाक उड़ाते हैं। देश के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की घटना प्रधानमंत्री के साथ घटी। सुरक्षा मैं इस प्रकार की लापरवाही जो पंजाब की सरकार ने की, वह संघीय ढांचे के साथ घोर अवहेलना है।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडू में बीजेपी के मंडल विस्तारक की कार्यशाला में हिस्सा लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज धार पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा है जब पाकिस्तान से दोस्ती का आगाज किया था। आज हम कहते है की पंजाब के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में खतरा हैं।