शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश: देगा सुख और समृद्धि

जानिए विभिन्न राशियों पर इसका क्या होगा प्रभाव 

714

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश: देगा सुख और समृद्धि

 

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद तिवारी की खास रिपोर्ट

भौतिक सुख सुविधा का कारक ग्रह शुक्र अभी तक मंगल की राशि मेष में भ्रमण कर रहा था जहां 6 अप्रैल को उसका प्रवेश अपनी स्वयं की राशि यानी वृषभ में हो गया है। इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जाने:-

 

*मेष राशि:-* राशि से द्वितीय भाव में शुक्र का भ्रमण बेहद शुभ कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

*वृषभ राशि:-* राशि स्वामी का राशि में प्रवेश बेहद फलकारी है। मन शांत रहेगा। सुख समृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। सेहत सुधरेगी।

*मिथुन राशि:-* शुक्र का बारहवें भाव में प्रवेश ठीक नहीं है। मन अशांत रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

*कर्क राशि:-* आय भाव के स्वामी का पराक्रम भाव में प्रवेश बेहद फल कारी है। अचानक धन प्राप्त होगा। मित्रों परिजनों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र बढ़िया बना रहेगा।

*सिंह राशि:-* शुक्र का प्रवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।

*कन्या राशि:-* शुक्र का भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शानदार है। भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज बढ़िया रहेगा।

*तुला राशि:-* शुक्र का अष्टम भाव में प्रवेश सेहत को कमजोर कर सकता है। मानसिक रूप से परेशानी बढ़ेगी। संबंधों में तकलीफ हो सकती है।

*वृश्चिक राशि:-* शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश बेहद शानदार है। संबंधों के आधार पर लाभ मिलेगा। धन की आवक हो सकती है। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।

*धनु राशि:-* शुक्र का छठे भाव में प्रवेश कमजोर है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आय में बाधाएं उत्पन्न होंगे। प्रेम संबंधों से बचे।

*मकर राशि:-* शुक्र का पंचम भाव में प्रवेश शुभ साबित होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। संतान और शासन से जुड़े काम आसानी से होगे।

*कुंभ राशि:-* सुप्रभात चतुर्थ भाव में प्रवेश कमजोर रहेगा। सुख में कमी आ सकती है। माता और सेहत का ध्यान रखें। शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी से दूर रहें।

*मीन राशि:-* शुक्र का तृतीय भाव में प्रवेश शुभ होगा। सुख में वृद्धि होगी। कामकाज बढ़िया रहेगा। मित्रों और परिजनों का भरपूर साथ में लेगा.