WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home आध्यात्म

Venus Jupiter Conjunction:19 मई को शुक्र ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, हुई बृहस्पति के साथ सुंदर युति,5 राशियां को विशेष लाभ

Venus Jupiter Conjunction

Venus Jupiter Conjunction:19 मई को शुक्र ने वृषभ राशि में किया प्रवेश, हुई बृहस्पति के साथ सुंदर युति,5 राशियां को विशेष लाभ

ग्रहों के योग-संयोग और युति से कुछ राशियों के जातकों में जीवन में जहां उथल-पुथल मच जाती है, वहीं कुछ राशियों के लोग वारे-न्यारे और मालामाल हो जाते हैं। 19 मई, 2024 को शुक्र ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है, जिससे बृहस्पति के साथ उनकी बहुत सुंदर युति हुई है।

शुक्र और गुरु दोनों ही ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माने गए हैं। शुक्र की कृपा से लोगों को जीवन की सभी भौतिक सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम और भोग-विलास की प्राप्ति होती है, वहीं गुरु कृपा से धन-संपत्ति और ज्ञान में वृद्धि होती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और उत्तम संतान सुख प्राप्त होता है। शुक्र-गुरु की इस युति का सकारात्मक प्रभाव यूं तो सभी राशियों के जातकों के पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे काफी लाभान्वित होंगी।

 

Guru Shukra Yuti 2023: गुरु-शुक्र युति से बढ़ेगी टेंशन, जानें कौन सी राशि  के जातक होंगे प्रभावित

शुक्र-गुरु युति का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि:
शुक्र-गुरु की युति का मेष राशि के जातकों पर काफी अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। इनमें साहस और आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ विचारों में स्थिरता आएगी, मन शांत और पॉजिटिव रहेगा, जिसका असर हर काम पर होगा। धन अर्जित करने के प्रयास सफलता मिलेगी। आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और बृहस्पति का संयोग उन्हें कई क्षेत्रों में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। नौकरी की परेशानी दूर होगी और पदोन्नति के भी योग हैं। धन लाभ होगा।

Guru Aditya Yoga: गुरु-सूर्य की युति से मिलेगी बड़ी सफलता और संपत्ति लाभ 

तुला राशि:
शुक्र और गुरु की तुला राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। एजुकेशन से जुड़े लोगों को रिसर्च के क्षत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु के संयोग से जीवन के अनेक क्षेत्रों में सफलता पाने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति होगी। पिता और बड़ों के साथ मतभेद समाप्त होगा। स्टूडेंट्स जातकों की शिक्षा और करियर में आई हुई बाधाएं दूर हो जाएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। जीवन में सुख और शांति कायम रहेगी।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु युति की कृपा से अतिरिक्त लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। धन की आमद बढ़ने के योग हैं। गुप्त धन का भी लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में प्रगति होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। mediawala.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।

MDH Spices Banned in America, Britain, Nepal : अमेरिका, ब्रिटेन और नेपाल ने भारतीय मसालों को बैन किया!