WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

VIDEO: राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज कुशवाहा,अंतिम संस्कार के समय किया था ‘लापता’ सोनम को फोन

WhatsApp Image 2025 06 21 At 16.32.25

VIDEO: राजा रघुवंशी के शव के लिए खुद कफन लेकर आया था राज कुशवाहा,अंतिम संस्कार के समय किया था ‘लापता’ सोनम को फोन

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजा के शव के लिए कफन खुद सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा लेकर आया था। कफन देने के बाद राज ने किसी को फोन भी लगाया था। इंदौर में छिपी सोनम को राज के फोन का इंतजार था।

नाटक करता दिखा राज कुशवाहा?

सोनम और राज को तसल्ली तब हुई, जब शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज ने इस दौरान पूरा नाटक किया था, जिससे किसी को उस पर भूल से भी शक ना हो। राज ने अपने दोस्तों से अर्थी पर चढ़ाने के लिए फूल और माला भी मंगवाई थी।

राजा का शव आने के पहले राज ने कई बार फोन कॉल किए थे और वह फोन पर पल-पल का अपडेट किसी को दे रहा था। राजा का शव देखकर जब सोनम के पिता रोने लगे तो राज ही उन्हें भी तसल्ली दे रहा था। सीसीटीवी फुटेज में राज, सोनम के पिता को तसल्ली देते हुए दिख रहा है।