WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Viral VIDEO: सियार खुद बन गया शिकार, अजगर ने निगला

1719
WhatsApp Image 2024 10 27 At 15.54.42

Viral VIDEO: सियार खुद बन गया शिकार, अजगर ने निगला

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार नए वीडियो निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को अभी तक लोगों ने लाखों की संख्या में देखा हैl

दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बफर जोन का है जहां गांव के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। लेकिन अजगर उस वक्त देखा गया जब उसने एक सियार को अपना शिकार बनाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लेकिन इसके अलावा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र की टीम भी इसकी निगरानी कर रही है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की धमोखर परिक्षेत्र के धौरखोह बीट के सलैया गांव में अजगर ने सियार को निगल लिया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को दूर किया।

बताया गया है कि सियार को निगलने के बाद अजगर जंगल की ओर चला गया। टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र के वन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की विशेष निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर कर्मचारी तैनात हैं।