WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Smuggling : एम्बुलेंस में 17 लाख रुपए के नशे के सामान की तस्करी, 2 आरोपी पकड़ाए!

1050
WhatsApp Image 2024 10 27 At 16.33.53

Smuggling : एम्बुलेंस में 17 लाख रुपए के नशे के सामान की तस्करी, 2 आरोपी पकड़ाए!

रतलाम पुलिस की नशीले पदार्थ के विरुद्ध 2 दिन में चौथी कार्रवाई!

Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ड्रग्स, एमडी, एमडीएम और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है इसी को लेकर शनिवार को शहर के युवाओं ने एक थाने पर प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे थे। मामले एएसपी राकेश खाखा ने बढ़ते हुए मामलों पर विराम लगाने की बात कही थी।

बढ़ते हुए मामलों को लेकर एसपी अमित कुमार ने अधिकारियों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराध पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र वी.डी. जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस को मुखबिर से रविवार अल सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक FORCE कम्पनी की एम्बुलेन्स क्रमांक MH 06 BW 5365 से 2 व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 35-40 वर्ष हैं। एम्बुलेन्स में अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा चूरा से भरे बोरे लेकर मन्दसौर-जावरा की ओर से रतलाम, बदनावर होते हुए महाराष्ट्र की तरफ जाने वाले हैं।

WhatsApp Image 2024 10 27 at 16.33.53 1

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से रतलाम की फोरलेन स्थित सेजावता फन्टा पर नाका बन्दी करते हुए जावरा मन्दसौर की तरफ से आ रही एम्बुलेन्स को रोका। एम्बुलेंस में 2 व्यक्ति बैठे व पीछे तरफ काले रंग के प्लास्टिक के बोरे भरे हुए थे। पुलिस ने एम्बुलेन्स को साईड मे लगवाकर गाड़ी के चालक व उसके पास बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम रणजीत (42) पिता गंगाराम मोडके जाति कुर्मी मराठी निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ़ महाराष्ट्र व उसके पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश (35) माने पिता लक्ष्मण माने जाति कुर्मी मराठी निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ महाराष्ट्र का रहने वाला बताया।

पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की तलाशी लेने पर एम्बुलेन्स के अन्दर पीछे की तरफ का गेट खुलवाकर चेक किया तो उसमें 42 प्लास्टिक के बोरे भरे हुए थे। जिनके मुंह मशीन के धागे से सिले हुए मिले। बोरों का मुंह खोलकर देखने पर बोरों के अन्दर मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा हुआ मिला। पुलिस द्वारा डोडा चूरा को इलेक्ट्रानिक तोल कांटे पर तोल करने पर बोरे का कुल वजन 8 क्विटल 39 किलो 850 ग्राम बोरों सहित होना पाया गया। पुलिस ने मौके पर एम्बुलेन्स व डोडा चूरा जप्त किया गया व आरोपी रणजीत व रूपेश माने को पंचनामा बनाकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी रणजीत व रूपेश के विरूद्ध अपराध क्रमांक-776/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर मादक पदार्थ सीतामऊ के पास से लेकर आना व महाराष्ट्र ले जाना कबूला।

आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी वीडी जोशी, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि अजमेर सिंह भुरिया, दशरथ माली, नीरज त्यागी, पवन मेहता, अर्जुन खिची, लखनसिह, मोहन पाटीदार, धर्मेन्द्र मईड़ा, लंकेश पाटीदार, दुर्गालाल गुजराती की भूमिका रही।