WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता-सूची का होगा पुनरीक्षण, प्रकाशन 12 मई को

मध्यप्रदेश शासन

भोपाल. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वार्षिक पुनरीक्षण एक जनवरी, 2023 की संदर्भ तारीख के आधार पर होगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का प्रकाशन 12 मई को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 27 जनवरी को होगा। रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 2 फरवरी को होगा।

फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरीय निकायों में नगरपालिका वार्ड और पंचायतों में ग्राम पंचायतों और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा।

दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 6 से 18 अप्रैल तक दावे-आपत्ति लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों में नगरपालिका वार्ड और पंचायतों में ग्राम पंचायतों और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा।