WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Warrant Against Bhopal MP: NIA कोर्ट ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया!

1076

Warrant Against Bhopal MP: NIA कोर्ट ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया!

भोपाल: भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ NIA कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले को लेकर जमानती वारंट जारी किया है। विशेष जज ने इस मामले में NIA से 20 मार्च तक रिपोर्ट मांगी है।
कोर्ट ने पिछले माह ठाकुर को चेतावनी दी थी कि यदि वह कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुई तो ‘उचित कार्रवाई’ होगी।
बता दें कि प्रज्ञा सोमवार को कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुई थी। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।