Weather Alert: MP में कल से बढ़ेगा ठंड का असर, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान बादल, कश्मीर, लद्दाख में बारिश!

344

Weather Alert: MP में कल से बढ़ेगा ठंड का असर, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान बादल, कश्मीर, लद्दाख में बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में छाए बादलों से तापमान में जो अचानक वृद्धि हुई है वो कल से बादलों के छंटते ही फिर गिरावट लाएगा। कल से एक डिग्री और परसों से दो से तीन डिग्री तापमान कम हो जाएगा। रात में और सुबह में ठंड का असर फिर चमकने लगेगा। जबकि दिन में भी 6 फरवरी से पश्चिमी हवाओं के कारण ठंडी हवाएं असर करेंगी। 10 फरवरी से तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो जाएगी। ग्वालियर बेल्ट में मौसम कल से फिर ठंडा हो जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी कश्मीर और लद्दाख में रहेगा। यहां पर बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी रहेगी। अगले 36 घंटे में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों में पड़ेगा। अगले सप्ताह तक पश्चिमी हवाओं का दबाव भारत के उत्तर और पश्चिमी इलाके में पड़ने की संभावना है।

इधर दक्षिण महासागर के पूर्वी हिस्से में एक साथ दो चक्रवात सक्रिय हैं जो पूर्व से आ रहे बादलों को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। इससे पूर्व दिशा से दक्षिण भारत की ओर आने वाले बादलों का बहाव प्रभावित हो रहा है।