WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Alert: पूरे भारत में छाया मानसून, MP में आज कई स्थानों पर होगी जोरदार बारिश

WhatsApp Image 2023 07 06 At 7.44.55 AM 696x408

Weather Alert: पूरे भारत में छाया मानसून, MP में आज कई स्थानों पर होगी जोरदार बारिश

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

मानसून लगभग पूरे देश में छा रहा है। खासकर दक्षिण से लेकर मध्य, उत्तर और पश्चिम तक बादलों का घेरा प्रभावित कर रहा है। सैटेलाइट देखने से पता चलता है कि उत्तर से लेकर बादलों का घेरा चाइना तक जाकर वापस मुड़ते हुए भारत की ओर अग्रसर है। वही पूर्वी हवाएं भी मानसून को बंगाल की खाड़ी से भारत की ओर धकेल रही हैं। इस कारण दक्षिण के सभी राज्य महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश का माहौल चल रहा है। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश भी इसकी चपेट में है।

मध्यप्रदेश में बादलों का दो तरफा आना बना हुआ है। मानसून चक्र पूर्वी दिशा से आना जारी है। वहीं एक चक्र पश्चिम विक्षोभ के रूप में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी से होता हुआ मध्य प्रदेश के माध्यम से राजस्थान और गुजरात की ओर भी घूम रहा है। इस तरह दो चक्र का लाभ मध्यप्रदेश को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश की संभावना है। यह सिलसिला अभी जुलाई अंत तक जारी रहने की संभावना है।