
Weather Report: MP में कड़ाके की ठंड, जबलपुर बेल्ट सर्वाधिक ठंडा, पंजाब से मेघालय तक घना कोहरा, उत्तर भारत में नया विक्षोभ आज से
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर पूर्व भारत की तरह मध्य प्रदेश भी कड़ाके की ठंड से ज़ूझ रहा है। अभी जनवरी के दूसरे सप्ताह तक ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर सीखें ज्यादा ठंडा जबलपुर बेल्ट है जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। ग्वालियर, भोपाल में 6 और इंदौर 8 डिग्री पर है। अधिकतम तापमान ग्वालियर और जबलपुर में 23 डिग्री हो गया है।
उत्तर भारत में आज नया पश्चिमी विक्षोभ का हमला लद्दाख और राजस्थान के रास्ते हो रहा है। उत्तर- पश्चिम राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, छग भी ठंड से बेजार हो रहे हैं।
साल के अंत में और नए साल के प्रारंभ में लद्दाख में तेज बर्फबारी की संभावना है। वहीं कश्मीर में भी बर्फबारी के आसार हैं।
घना कोहरे से यूपी और बिहार बुरी तरह त्रस्त हैं। आज आंशिक टुकड़ों में पंजाब, उत्तर पूर्व में हरियाणा, दिल्ली, समूचा यूपी और बिहार, उत्तरी झारखंड, आंशिक उत्तर पूर्व मप्र, बंगाल का पूर्वी हिस्सा, मेघालय, सिक्किम और असम तक घना कोहरा छाया हुआ है। अन्य देश बंगला देश, भूटान में भी कोहरा है।





