WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: दोनों चक्रवात सक्रिय, आंध्रा से आज तेलंगाना में समाप्त होगा मोंथा, होगी तूफानी बारिश 

एमपी में अगले 3 दिन तक सामान्य वर्षा

Weather Update: दोनों चक्रवात सक्रिय, आंध्रा से आज तेलंगाना में समाप्त होगा मोंथा, होगी तूफानी बारिश 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बंगाल की खाड़ी में जन्मे मोंथा का रुख अब छत्तीसगढ़ नहीं होते हुए तेलंगाना की ओर खिसक गया है। ताजा अनुमान है कि

पढ़ना जारी रखें

मोंथा समुद्र के बाद जमीन की ओर आने से थोड़ा कमजोर हुआ है। आज ही यह क्रमशः 85 km की गति के बाद 75 और 55 होते हुए रात को 35 km प्रति घंटे की रफ्तार से बिखर जाएगा।

इसके असर से आज तेलंगाना के पूर्व हिस्से में भारी बारिश होगी। खमम, हैदराबाद, के सामुद्रम आदि स्थानों पर तूफानी बारिश होगी। इसका आंशिक प्रभाव महाराष्ट्र के पूर्व और छग के दक्षिण पश्चिम में रहेगा। बादलों का फैलाव मध्य प्रदेश से बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों तक रहेगा।

दूसरी ओर अरब सागर में हर दिन दिशा बदल रहा चक्रवात 92A आज 45 km की रफ्तार से गुजरात की ओर अग्रसर है। दक्षिण गुजरात के हिस्से जूनागढ़, भावनगर आदि तेज बारिश की संभावना है। इसके बादलों का फैलाव राजस्थान, दिल्ली, यूपी और नेपाल तक चल रहा है।

बंगाल की खाड़ी में अभी भी पूर्वी दिशा से बादलों की आवक चल रही है जिससे आंध्र प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में बारिश का असर रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज दोनों चक्रवात का मिला जिला असर रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में चक्रवात मोंथा के बादलों का फैलाव है जिसके चलते रिमझिम या सामान्य बारिश का प्रभाव अगले तीन दिन तक रहेगा।