Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार,अक्टूबर अंत में MP में जोरदार बारिश की संभावना

611

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार,अक्टूबर अंत में MP में जोरदार बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ भारत में उत्तरी राज्यों को लपेटे में लेता हुआ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जकड़ में है, जबकि मध्य प्रदेश का उत्तरी भाग पर असर छाया हुआ है। संभावना है आज कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में जोरदार बारिश की संभावना है, बर्फबारी भी हो सकती है। जबकि पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड और राजस्थान में भी कुछ जगह तेज बारिश आ सकती है। लेकिन राजस्थान का दक्षिणी और उत्तर प्रदेश का पूर्वी हिस्सा कम प्रभावित रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में आज उत्तरी भाग में बारिश का असर हो सकता है ग्वालियर भिंड मुरैना आदि में। जबकि शेष प्रदेश में बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं आकस्मिक बारिश हो सकती है।

 

पश्चिमी विक्षोभ का एक बड़ा असर गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश में महीने के अंत में होने की संभावना है। संभावना यह है कि 26 अक्टूबर के बाद मौसम फिर बदलेगा और 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। दशहरे के बाद लोगों को अपने घरों के रंग लोगों के मामले में सतर्कता बरतना होगा।

 

मध्य प्रदेश में आज से ठंड का असर देखने को मिलेगा। लगभग 2 डिग्री तापमान आज से कम होने लगेगा। प्रदेश में अभी बादल छाए रहेंगे।

 

दक्षिण भारत में अभी तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना बनी रहेगी। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल छाएंगे। बिहार, अरुणाचल प्रदेश में भी बादलों का प्रभाव रहेगा।