WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बादलों का अटैक राजस्थान,MP सहित उत्तर भारत में,अगले 3 दिनों में गहरा असर,बढ़ेगी ठंड

Weather Update: बादलों का अटैक राजस्थान,MP सहित उत्तर भारत में,अगले 3 दिनों में गहरा असर,बढ़ेगी ठंड

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

साउथ अफ्रीका से सीधे बादलों का जत्था लहर के साथ सऊदी अरब, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर भारत में अगले 12 से 18 घंटे में प्रवेश करेगा। भारत में इसका प्रवेश राजस्थान से शुरू होगा जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपरी भाग से होता होगा पूर्व दिशा की ओर जाएगा। अगले तीन दिन में बादलों का गहरा असर भी इन्हीं राज्यों में होने वाला है। कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना है लेकिन आने वाले दिनों में तेज बर्फबारी यहां देखने को मिल सकती है जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल होगा।

 

मध्य प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भाग में ठंड का कहर हवाओं के साथ जारी रहेगा। भोपाल में न्यूनतम पारा 10 से 8 डिग्री पर और ग्वालियर में 7 डिग्री तक जाएगा। ठंडी हवाओं से अधिकतम पारा भी लुढ़केगा। एक बार फिर जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम पारा अगले 3 दिनों में 11 से उतरकर क्रमशः 8, 6 और फिर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में एक बार फिर बादलों की जमावट होगी जिससे तापमान में वृद्धि भी होगी। दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना भी बढ़ रही है।

 

भारत में आज कोहरा जबरदस्त रहा जो उत्तर पश्चिम से लेकर उत्तर पूर्व तक फैला रहा इसमें मध्य प्रदेश भी कई स्थानों पर चपेट में आया है।

 

बंगाल की खाड़ी में जमा हो रहे बादल गुत्थम गुत्था होकर दक्षिण से उत्तर- पूर्व से वापस लौट रहे हैं। इसका आंशिक असर तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश तक हो रहा है, जहां बादल बारिश की संभावनाएं हैं।