Weather Update: दक्षिण – पश्चिम से भी बढ़े बादल, उत्तर भारत में बादलों का रैला, MP में अगले 4 दिन तापमान में घट- बढ़, बारिश की संभावना

46

Weather Update: दक्षिण – पश्चिम से भी बढ़े बादल, उत्तर भारत में बादलों का रैला, MP में अगले 4 दिन तापमान में घट- बढ़, बारिश की संभावना

भारत में पश्चिमी विक्षोभ के साथ दक्षिण महासागर से उठे बादलों ने भी सुर मिला लिए हैं जिसके चलते महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में बादलों का रैला पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख तक फैल गया है। लद्दाख में बर्फबारी और शेष राज्यों में बादल छाएंगे कहीं कहीं बारिश अगले 36 से 48 घंटों के बीच संभव है।

मध्य प्रदेश में आज से बादल दिखाई देंगे। पश्चिमी भाग धार, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास में अगले 4 दिन में बारिश की संभावना है। बारिश की वजह गुजरात, महाराष्ट्र के रास्ते आने वाले बादल बनेंगे। बारिश होगी तो तापमान में गिरावट भी आएगी लेकिन कम समय के लिए। प्रदेश में तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच चल रहा है। बादलों से उमस बढ़ सकती है।

दक्षिण में केरल, तमिलनाडु में हल्के बादलों का साया है। कर्नाटक के दक्षिणी भाग में बारिश की संभावना है।