WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज से 3 दिनी ठंड का असर शुरू, तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट संभव

उत्तर भारत में 10 दिनों तक बादल बारिश की संभावना

889

Weather Update: MP में आज से 3 दिनी ठंड का असर शुरू, तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट संभव

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 10 से 15 दिनों तक उत्तर भारत में पड़ने की संभावना है। पिछले दिनों से आए विक्षोभ के बादल उत्तर भारत में पहुंचकर चक्राकार स्थिति में हो गए हैं, जिसके कारण लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बादल बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन रही है। यह संभावना अगले 10 से 15 दिनों तक हो सकती है। बीच बीच में मौसम साफ भी रह सकता है।

आज भी कश्मीर, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बादलों का जमघट बना रहेगा, बारिश भी हो सकती है।

 

गुजरात, राजस्थान से मध्य प्रदेश में भी बादलों का क्रम छाया हुआ है। आज भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी। मौसम में अचानक परिवर्तन आएगा जिससे 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जो अगले तीन-चार दिन तक बनी रहेगी।