WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: चक्रवात हुआ कमजोर, MP में अभी हल्के बादल के साथ खुला रहेगा मौसम,अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में बदलेगा मौसम

Weather Update: चक्रवात हुआ कमजोर, MP में अभी हल्के बादल के साथ खुला रहेगा मौसम,अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में बदलेगा मौसम

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की पूर्वी दिशा में चायना तक पहुंचा चक्रवात अब कमजोर होकर उत्तर – पूर्वी दिशा से उल्टे पैर लौट रहा है। इससे बादलों का प्रभाव भारत के अधिकांश भाग में कम होता जा रहा है। केवल उत्तर पूर्वी राज्यों तक बारिश का असर है। यहां से भी बादल उत्तर – पूर्व की ओर जाकर आधे चायना से पलटकर बंगाल की खाड़ी की ओर होते हुए दक्षिण राज्यों की ओर पहुंच रहे हैं।

दक्षिण राज्य आंध्रा, कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र आज भारी बारिश की स्थिति में है जबकि आंशिक असर केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में रहेगा।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश में एक बार फिर बादलों का असर दिखाई देगा। ये असर महाराष्ट्र दिशा से होगा। इस सप्ताह के बीच वर्षा की संभावना पूर्वी दक्षिणी भाग में अभी भी दिखाई दे रही है। जबकि 16 से 20 अक्टूबर के बीच तेज बारिश होने की संभावना प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो सकती है।

मध्यप्रदेश में रात का तापमान अभी 21- 22 डिग्री चल रहा है। अगले सप्ताह से और कम हो सकता है।