WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: चक्रवात अब बंगाल की खाड़ी में,उत्तर भारत में कल बर्फ़बारी, MP में 3 से 5 दिसम्बर के बीच वर्षा की संभावना 

2436

Weather Update: चक्रवात अब बंगाल की खाड़ी में,उत्तर भारत में कल बर्फ़बारी, MP में 3 से 5 दिसम्बर के बीच वर्षा की संभावना 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

जैसा कि दक्षिण महासागर में चक्रवाती तूफ़ान होने से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि चक्रवात अपने पूर्ण आकार में नहीं है, न ही दिशा तय हुई है। वह झूमता हुआ इधर से उधर डोल रहा है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चक्रवात अभी बंगाल की खाड़ी में है। तमिलनाडु को राहत मिली है लेकिन पूर्वी भाग में तूफानी बारिश बनी रहेगी। चक्रवात की हवाओं का प्रवाह दक्षिण से उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर चल रहा है।

 

इधर पश्चिमी हवाओं का असर कल कश्मीर, लद्दाख में करीब होगा इसलिए पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी की सम्भावना है। जबकि दक्षिणी भाग से पश्चिमी हवाएं अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बादल लाएंगी।

 

मध्य प्रदेश में अब रात दिन के पारे में एक से दो डिग्री कमी होगी। पश्चिमी हवाओं से ठण्ड बढ़ेगी। 5 दिन बाद दक्षिणी हवाओं संग बादल प्रवेश करेंगे। 3 से 5 दिसम्बर के बीच बादलों के जमाव से हलकी वर्षा की सम्भावना है।