WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:भारत के दक्षिणी समुद्र में चक्रवात ने लिया आकार,MP में अगले 7 दिन रहेंगे बादल , बारिश की संभावनाएं धूमिल

Weather Update:भारत के दक्षिणी समुद्र में चक्रवात ने लिया आकार,MP में अगले 7 दिन रहेंगे बादल , बारिश की संभावनाएं धूमिल

 

 

 

उत्तर भारत में मौसम रहेगा साफ, तीन दिन बाद कश्मीर में बारिश की संभावना

 

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

 

मौसम में फेरबदल लगातार हो रहे हैं। पश्चिमी हवाएं भारत में आकर कभी उत्तर की ओर तो कभी उत्तर से नीचे की ओर बहती है।

इधर दक्षिण महासागर के आकाश में नया चक्रवात आकार ले रहा है लेकिन अभी भी उसकी दिशा तय नहीं है। बहुत संभावना है कि यह अरब देशों की ओर बढ़ेगा।

 

चक्रवात के कारण ठंड का असर मध्य प्रदेश में सामान्य रूप से हो रहा है। क्योंकि चक्रवाती हवाएं बादलों को उत्तर भाग से नीचे नहीं उतरने दे रही है। इसलिए न्यूनतम तापमान कम ज्यादा हो रहा है।

 

इधर भारत के पूर्वी समुद्र में भी बंगाल की खाड़ी में भी नए चक्रवात का उदय हो रहा है। इसकी दिशा क्या होगी, इसकी संभावना अगले दो-तीन दिन में बनने की है।