Weather Update: भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में चक्रवाती बादलों का तांडव,MP के पूर्वी भाग में बारिश की संभावना

339

Weather Update: भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में चक्रवाती बादलों का तांडव,MP के पूर्वी भाग में बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

देश के पूर्वी राज्यों सहित बिहार, ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला अभी बना रहेगा। चक्रवाती बादलों का सैलाब यहां गोलाकार स्थिति में चलता रहेगा।

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में भी बादलों का असर रहेगा। कुछ जगह बारिश की संभावना बनी रहेगी। दोपहर बाद इंदौर,भोपाल में भी बादल दिखाई देंगे। महाराष्ट्र, आंध्रा में भी बादल बारिश की स्थिति रहेगी।

गुजरात सहित राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में मौसम खुला रहेगा। हिमाचल में बारिश की संभावना रहेगी। यूपी के पूर्वोत्तर भाग में भी बादल छाएंगे।