WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: हवा का रुख बदलने से केरल और तमिलनाडु में बारिश के आसार, MP में 3 दिन के बाद तापमान में होगी गिरावट

Weather Update: हवा का रुख बदलने से केरल और तमिलनाडु में बारिश के आसार, MP में 3 दिन के बाद तापमान में होगी गिरावट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज भी बारिश के आसार हैं। पंजाब में भी बारिश हो सकती है और दिल्ली में भी संभावना बनी हुई है।

बादलों का यह बहाव पश्चिम दिशा और दक्षिण अफ्रीका की ओर से चल रहा था जो अब कमजोर हो गया है।

 

इधर दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभावनाएं बढ़ रही है। यहां से यहां पर पूर्व दिशा से आ रहे बादल भारत के दक्षिण महासागर में आकर उत्तर पूर्व की ओर उठ रहे हैं, जिसके चलते हैं बारिश की संभावना अचानक पैदा हुई हैं।

 

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक गर्मी का माहौल बना रहेगा। 5 मार्च से एक बार फिर ठंडी हवा चलने के आसार हैं, लेकिन 9 मार्च से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।