WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: ग्वालियर में कोहरा, MP में ठंड का कहर और एक सप्ताह, लेह में बर्फबारी, श्रीनगर में बारिश

Weather Update: ग्वालियर में कोहरा, MP में ठंड का कहर और एक सप्ताह, लेह में बर्फबारी, श्रीनगर में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज ग्वालियर सहित पूर्वी क्षेत्र में घना कोहरा छाया है। यहां ठंड जबलपुर की तरह ही तेज है। रात का तापमान दोनों जगह 6 डिग्री है जिसमें कल उछाल आ सकता है। इंदौर की अपेक्षाकृत भोपाल में ठंड ज्यादा है, यहां न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 25 है। अगले 9 दिनों तक मध्य प्रदेश में ठंड का जोर इसी तरह हल्के उतार -चढ़ाव के साथ कायम रहेगा। फिर दिन रात के तापमान में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ेगा।

उत्तर भारत में भी ठंड का विकराल रूप चल रहा है। लेह में बर्फबारी चल रही है और कश्मीर के श्रीनगर में गहरे बादल हैं जिनसे बारिश की संभावना रहेगी। यही स्थिति हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में भी रहेगी। हरियाणा, राजस्थान में आंशिक इलाकों में बादल छाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिण पूर्वी हवाओं का रुख पूर्व दिशा में बना रहेगा।

दक्षिण महासागर में बादलों की आवा जाही स्थिर है। तीन चक्रवातों से बादलों में उथल पुथल हो रही है। भारत में केवल तमिलनाडु में बादल छाए रहेंगे। बाकी जगह मौसम सामान्य रहेगा। महाराष्ट्र, तेलंगाना, छग में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री उछाल आएगा।

आज भी यूपी, बिहार और दिल्ली घना कोहरा छाया। उड़ीसा, बंगाल और मध्य प्रदेश में आंशिक असर रहा है।