Weather Update : इंदौर, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश!

बदनावर में बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत!

695

Weather Update : इंदौर, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश!

धार से छोटू शास्त्री के साथ अन्य जिलों की रिपोर्ट

Indore / Dhar : बदलते मौसम का असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार रात और शुक्रवार दिन में भोपाल, इंदौर, देवास, धार और उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चली। बारिश और आंधी के कारण तापमान गिरने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम विशेषज्ञों ने भी अलर्ट जारी किया है। धार के बदनावर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

IMD ने अगले 3-4 दिनों में भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और जबलपुर संभागो में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से परेशानी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 मार्च तक मौसम का मिजाज खराब रह सकता है।

बारिश, ओले गिरने की संभावना

बताया गया कि उत्तर भारत में सक्रिय विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली। आने वाले 3-4 दिनों में मौसम में बदलाव होगा। हवाओं के साथ तेज बारिश होगी। इसके अलावा ओले गिरने की संभावना है। हवाओं की दिशा दक्षिण पश्चिम से चलेंगी।

17 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश हुई। वहीं 19 मार्च तक तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मौसम के तापमान में जरूर गिरावट आई।

सीहोर में फसलें खराब हुई

मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई। साथ ही कटी फसलें भीग गई! जानकारों के मुताबिक बेमौसम बारिश की वजह से गेंहू, चना, सहित 25 से 30% का नुकसान सभी तरह की फसलों में हुआ है।

WhatsApp Image 2023 03 17 at 8.45.23 PM

मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसान राहत राशि को लेकर प्रदर्शन किया। चंदेरी के किसानों ने खेत में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सर्वे कराए और मुआवजा दे। अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने कहा कि बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर निर्देश दिए हैं।

बदनावर में बिजली गिरने से महिला की मौत

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट के मुताबिक, बदनावर के कई क्षेत्रों में शाम को तेज बारिश हुई। वही आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बदनावर के शंभू पाड़ा के मजरे बांडीया बाग की यह घटना है। जैसे ही शाम को तेज बारिश हुई खेत में काम कर रही महिला पर बिजली गिरी। इससे महिला की मौत हो गई। महिला का नाम मीरा पति भरत भील उम्र 33 वर्ष है। वो अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान आकाशीय बिजली महिला के ऊपर गिर गई महिला बुरी तरह से झुलस गई और मौत हो गई। महिला के शव को 108 वाहन से बदनावर के सिविल अस्पताल लाया गया। तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ मौके पर पहुंचे और परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।