WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 4 दिनों में होगी बारिश

WhatsApp Image 2025 01 11 At 18.14.05

Weather Update: MP में अगले 4 दिनों में होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में आज से मौसम बदल रहा है। दक्षिण महासागर के बादल उत्तर पूर्व की ओर उठते हुए महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। ताजे अनुमान से बादलों का प्रवाह 15, 16 जनवरी को ज्यादा होगा और इंदौर सहित कई स्थानों पर बारिश होगी। इसी प्रकार तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा। 16 जनवरी के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी।

उत्तर भारत में ठंड के साथ साथ अब बादल से मौसम में परिवर्तन आया है। उत्तर भारत के पश्चिम में गोलाकार बादल राजस्थान के उत्तरी भाग से होकर पंजाब, देहली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, कश्मीर में छाएंगे। बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। असर उत्तराखंड तक हो सकता है।

दक्षिण भारत में भी पूर्व दिशा के बादल तमिलनाडु, केरल राज्य में बारिश करेंगे। असर आंध्रा और कर्नाटक में आंशिक होगा।