WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 16 अप्रैल से भारत के उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी और दक्षिणी बादलों का संयुक्त हमला, MP में गर्मी उफान पर,ग्वालियर में अगले 4 दिनों में पारा 45 तक

भोपाल में पारा 42 और इंदौर में 41 डिग्री तक पहुंचेगा 

Weather Update: 16 अप्रैल से भारत के उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी और दक्षिणी बादलों का संयुक्त हमला, MP में गर्मी उफान पर,ग्वालियर में अगले 4 दिनों में पारा 45 तक

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

कल 16 अप्रैल से भारत के उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी और दक्षिणी बादलों का संयुक्त हमला शुरू होगा। बादलों का आगमन पश्चिम दिशा से और दक्षिण अफ्रीका से शुरू हो रहा है जो भारत में आकर संयुक्त रूप से असर डालेंगे। इससे लद्दाख में बर्फबारी शुरू होगी, जबकि कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड में बारिश का माहौल बनेगा आंशिक असर हिमाचल प्रदेश में भी होगा।

लेकिन दिल्ली में गर्मी अपना असर दिखाएगी। दिल्ली में अधिकतम पारा अगले 4 दिनों में ही 43 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम पारा पूरे महीने बना रहेगा जो 31 डिग्री तक जा सकता है। महीने के अंत में बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में अब तेज गर्मी की शुरुआत होगी। ग्वालियर में अगले केवल चार दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है, भोपाल में 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री हो सकता है। इस बीच बादलों से हल्की बारिश की संभावना बनेगी। इंदौर में दो दिन बादल दिखाई देंगे। अगले 4 दिनों में अधिकतम पारा 39 से बढ़कर 41 डिग्री तापमान तक पहुंच सकता है। इंदौर में गर्मी का बड़ा असर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है जब यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। जबलपुर के लिए यह सप्ताह गर्मी का प्रचंड रूप लेकर आएगा 17 से 21 अप्रैल तक यहां अधिकतम तापमान 42/43 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री बढ़ोतरी 23 अप्रैल से शुरू हो सकती है जब न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री तक जा सकता है।

 

आज भारत के पूर्वी राज्यों में बादलों का प्रभाव रहेगा। झारखंड बिहार असम अरुणाचल समेत कुछ राज्यों में बारिश होगी, जबकि दक्षिण राज्यों में केरल और तमिलनाडु में गहरे बादल छाएंगे यहां बारिश की संभावना भी बनेगी। यहां पर उत्तर और दक्षिण के बादल संयुक्त रूप से प्रभाव डाल रहे हैं।

 

इधर दक्षिण महासागर में दक्षिण और पूर्वी इलाकों में तीन चक्रवात सक्रिय हैं जिसके कारण पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ रहे बादलों में हलचल मची हुई है। बादल बंगाल की खाड़ी तक आते आते उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं।