WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP सहित कई राज्यों में 3 दिन और रहेंगे बादल, उत्तर में शीत लहर और दक्षिण में दिसंबर अंत में भारी बारिश की संभावना

Weather Update: MP सहित कई राज्यों में 3 दिन और रहेंगे बादल, उत्तर में शीत लहर और दक्षिण में दिसंबर अंत में भारी बारिश की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

दक्षिण महासागर से उत्तर पूर्व की ओर चल रहे बादलों के झुंड अभी दो से तीन दिन और दिखाई देंगे। इसके बाद बादल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तक सीमित रह जाएंगे।

गुजरात और महाराष्ट्र में इस समय सर्वाधिक बादल हैं, इनके चलायमान होने से बारिश की संभावना कम हो रही है। यह बादल मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश में 2 दिन और बादलों का असर दिखाई देगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं रहेगी। ठंड का असर रात में महसूस होगा लेकिन अधिकतम तापमान में 23 दिसंबर से उछाल आने लगेगा।

 

दक्षिण भारत में सप्ताह के अंत में भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर तमिलनाडु में इसका असर दिखाई देगा। दक्षिण महासागर में बन रहे बादलों का झुंड केरल,तमिलनाडु, कर्नाटक तक अपना असर बनाए रखेंगे।

 

*ठंड का असर*

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम पारा 4, दिल्ली में 8 और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाके में 9 से 10 डिग्री और इंदौर में 12, 13 डिग्री तक रहेगा।