Weather Update: MP 28 जनवरी से तापमान में वृद्धि, निमाड़ में पारा जाएगा 35 डिग्री 

184

Weather Update: MP 28 जनवरी से तापमान में वृद्धि, निमाड़ में पारा जाएगा 35 डिग्री 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में दक्षिण दिशा से आ रहे बादलों की वजह से दो दिन बाद से तापमान में वृद्धि शुरू होगी। अगले दो से पांच दिन के भीतर अधिकतम तापमान इंदौर में 28 से 30, (न्यूनतम 11 से 15), भोपाल में अधिकतम 27 से 30 (न्यूनतम 9 से 12), ग्वालियर में अधिकतम 24 से 27 डिग्री (न्यूनतम 7 से 9) तक हो जाएगा। जबकि निमाड़ और निचले क्षेत्र में तापमान पहले से अधिक चल रहा है। यहां खंडवा में अधिकतम तापमान 31 से 35, खरगोन 30 से 34, महेश्वर 29 से 32 डिग्री तक जाएगा। मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से बादल दिखाई देंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।

उत्तर भारत में अभी बारिश बर्फबारी की संभावना कम है लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी बादलों की आवक से बारिश बर्फबारी की संभावना बढ़ सकती है। वहीं दक्षिण महासागर में 30 जनवरी के बाद बादलों की खेंप दक्षिण राज्यों में बारिश की दस्तक दे सकती है।

गुजरात, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाएंगे। दिल्ली में अधिकतम पारा 22 तो न्यूनतम 5/6 डिग्री चल रहा है। यहां फरवरी पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि संभावित है।