WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात का उदय, MP में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

1011

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात का उदय, MP में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

भारत इस समय मौसम के अजीबोगरीब खेल से जूझ रहा है। इसके उत्तरी भाग में कोई हलचल नहीं है जबकि मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण राज्यों तक इसमें हलचल ही हलचल है। अरब सागर की ओर जा रहे चक्रवात के असर से दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में बादलों को देखा जा रहा है। जबकि बंगाल की खाड़ी से आ रहे बादल दक्षिणी राज्यों की ओर बढ़ते हुए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को भी प्रभावित कर रहे हैं। इतना ही नहीं आज सुबह महाराष्ट्र, तेलंगाना के मध्य बादलों के समूह ने काफी बारिश का इजाफा किया होगा, ऐसा उसकी चक्रवाती हवाओं को देखकर लगता है।

दक्षिण के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आज भी बारिश का असर रहेगा, जबकि महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, दक्षिण पूर्वी भाग में बारिश होगी। गुजरात के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य में बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में बादलों का पश्चिम से आकर पूर्व की ओर जाने का सिलसिला बना हुआ है। शाम तक संभावना है खरगोन खंडवा बड़वानी धार झाबुआ इंदौर देवास जबलपुर छिंदवाड़ा बैतूल आदि में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में कोई हलचल नहीं होगी। मौसम खुला रहेगा।

एक नए चक्रवात का उदय पोर्ट ब्लेयर बंगाल की खाड़ी में हो रहा है। चक्रवर्ती हवाओं से लग रहा है कि यह जल्दी ही आकार ले सकता है। इसकी दिशा भारत के दक्षिणी राज्यों की तरफ है अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पोर्ट ब्लेयर के आधे हिस्से में इस समय भारी वर्षा का दौर चल रहा है जो अगले 24 घंटे तक चल सकता है।