WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:15 जून तक तपेगा राजस्थान, MP में कई स्थानों पर हल्की सामान्य वर्षा, चक्रवात आया मुंबई के पास 

Weather Update:15 जून तक तपेगा राजस्थान, MP में कई स्थानों पर हल्की सामान्य वर्षा, चक्रवात आया मुंबई के पास 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के पश्चिम में चक्रवात अभी भी सक्रिय है और उसकी गोलाकार हवाएं मुंबई सहित पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं संग भारी बारिश कर रही हैं। चक्रवात का यह असर मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों में दिखाई दे रहा है। इसकी दो तरफा हवाएं पश्चिम और पूर्व दिशा की ओर अग्रसर हैं।

 

इधर बंगाल की खाड़ी से बादलों के आने का क्रम जारी है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसका खासा असर आज रहेगा। शाम तक आंध्रा, कर्नाटक और महाराष्ट्र को भी बरसाती मौसम लपेटे में लेगा।

 

उत्तर भारत में मौसम अभी शांत है लेकिन ऊपरी तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के बादल पश्चिम से पूर्व की ओर गुजर रहे हैं, जिनके असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी राज्यों में भी दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

 

राजस्थान में मौसम पूरी तरह से खुला हुआ है इसलिए यहां पर गर्मी का प्रकोप दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। जोधपुर सहित अनेक इलाकों में आगामी तीन दिन के भीतर 45/ 46 डिग्री अधिकतम तापमान होने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर राजस्थान के रास्ते उत्तरी भाग में भी पड़ रहा है ग्वालियर सहित आसपास के स्थान पर अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक जाने की संभावना बन रही है। गर्मी का असर भोपाल पर भी है यहां भी अधिकतम तापमान आनेवाले दिनों में 36 से 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि इंदौर में गर्मी का असर कम हो रहा है। यहां पर अगले तीन दिन 34 से 36 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान जा सकता है।

 

मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से चक्रवाती हवाएं आधे हिस्से में असर कर रही हैं। इसलिए बारिश की संभावना कहीं-कहीं बन रही है। दोपहर बाद मौसम बारिश में बदल सकता है। इंदौर, देवास, भोपाल, जबलपुर के रास्ते शाम तक बारिश की संभावना है।