Weather Update: 5 जुलाई को जापान में बड़ी सुनामी की प्रबल संभावना, अभी ऑस्ट्रेलिया में तूफान!

MP में कई स्थानों पर आज भी वर्षा,जबलपुर, भोपाल बेल्ट में 4-5 जुलाई को भारी वर्षा!

699

Weather Update: 5 जुलाई को जापान में बड़ी सुनामी की प्रबल संभावना, अभी ऑस्ट्रेलिया में तूफान!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बाबा वेगा की भविष्यवाणी की तरह प्रसिद्ध मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी की भविष्वाणी 5 जुलाई की सही हो सकती है कि जापान में बड़ी सुनामी आएगी। ये भविष्यवाणी को बल मिलता दिख रहा है कि जापान के दक्षिण पश्चिम समुद्र में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण दिशा से आकर एक चक्रवात आकर ठहरेगा।

 

ज़ूम अर्थ के सेटेलाईट से ये पता चल रहा है कि 30 जून की सुबह नॉर्दन मरीना आयलैंड के पूर्वी दिशा में 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से एक चक्रवात ने जन्म लिया था जो आज जापान की ओर चलते हुए 55 km की रफ्तार तक आ पहुंचा है और इसका अंत बड़े व्यास में 5 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण पूर्वी भाग में 100 km की रफ्तार में जाकर ठहरेगा। इतना ही नहीं यह दो दिन तक इसी रफ्तार में रहकर उत्तर पूर्व की ओर रुख करेगा तथा 7 जुलाई से जाते जाते बिखर जाएगा।

 

सुनामी की संभावना इसलिए है कि अभी जापान में पश्चिमी विक्षोभ चीन से लगातार बना हुआ है जो 5 जुलाई को चक्रवात के प्रभाव से टकराकर सुनामी पैदा कर सकता है। चक्रवात का विकराल असर 3 जुलाई को 95 km से बढ़ते हुए और 4 व 5 जुलाई को 100 km की स्पीड में हो जाएगा और 6 जुलाई को 95km की रफ्तार में थमते हुए बिखरेगा।

 

इधर ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पास एक बड़ा शक्तिशाली तूफान आया हुआ है जो पपुआ न्यूगुनिया से घूमकर ऑकलैंड से टर्न लेकर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से टकराकर गोलाकार हो रहा है। इससे न्यूज़ीलैंड में भी भारी वर्षा होगी।

 

भारत के पूर्वी दिशा के मानसून में हलचल शुरू हो गई है। जापान के नजदीक पहुंच रहे चक्रवात के चलते 1 जुलाई की शाम से फिलीपींस के उत्तरी भाग में नए चक्रवात ने आहट दी है जो अभी 30 से 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। इसकी दिशा पश्चिम की ओर होने से भारत के उत्तर -पूर्व के मानसून को और दबाव मिल सकता है जिससे बंगाल की खाड़ी में मानसून शक्तिशाली होगा।

मध्य प्रदेश के मानसून में कोई तब्दीली नहीं है। उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम दिशा के इलाकों में सामान्य से तेज वर्षा का दौर चलेगा। जबलपुर, भोपाल बेल्ट में 4, 5 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज भी उत्तर पश्चिम भाग में तेज वर्षा ग्वालियर, गुना, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, और इंदौर में हो सकती है। साथ ही भोपाल, सागर में भी वर्षा होगी। जबलपुर में दोपहर बाद वर्षा होगी।