Weather Update: MP में आज से 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा तापमान,बादलों का असर मई प्रथम सप्ताह तक

कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी जारी

2934

Weather Update: MP में आज से 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा तापमान,बादलों का असर मई प्रथम सप्ताह तक!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अभी भी बादलों का आवागमन जारी रहेगा। अगले दो दिन बादल छाएंगे और अगले तीन दिन तक तापमान में उछाल रहेगा। प्रदेश में 37 से 41 डिग्री के बीच तापमान चलेगा, हालांकि निमाड़ इलाके में 40 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है, जो 42 डिग्री तक जा सकता है।

आज प्रदेश में बारिश का असर कहीं भी नहीं रहेगा। दक्षिण पूर्व क्षेत्र में बादल जमा है जो शाम तक छंट जाएंगे। बादलों का क्रम अभी महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा को छूता हुआ छत्तीसगढ़ चल रहा है।

 

उत्तर भारत में आज बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। यह संभावना अगले दो दिन बनी रहेगी। मुख्य रूप से लद्दाख और कश्मीर में बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में खासे बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में भी बादल दिखाई देंगे।

 

7 मई के बाद उत्तर भारत में राजस्थान से पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड की ओर पश्चिमी विक्षोभ हावी होगा जिससे लगातार बारिश की संभावना बनेगी।